{"_id":"5b43946b4f1c1b77468b5834","slug":"181531155563-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से फिर खाली हाथ लौटीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से फिर खाली हाथ लौटीं टीमें
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डेमाो
- फोटो : डेमाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। पचोखरा के गांव श्रीनगर में खेतों में होकर निकाले जाने वाली विद्युत लाइन और खंभों को लेकर चल रहा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को राजस्व विभाग और विद्युत विभाग की टीम ने खेत मालिक को समझाने का काफी प्रयास किया, परंतु कोई नतीजा नहीं निकला।
श्रीनगर में नारायनी देवी ने नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसको लेकर विद्युत विभाग को गीता देवी के खेत से लाइन निकालनी है, परंतु गीता देवी अपने खेत से लाइन नहीं निकलने दे रहीं। इसको लेकर कई बार पुलिस ने भी प्रयास किया, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को राजस्व विभाग और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और समस्या समाधान का काफी प्रयास किया, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ गया।
अब टीम शुक्रवार को दोबारा आकर समस्या के समाधान का प्रयास करेगी। इधर, गीता देवी का कहना है कि विद्युत विभाग को लाइन निकालनी है, तो किसी दूसरी तरफ से निकाल ले। उनके खेत से लाइन होकर जाएगी, तो वह अपने खेत में प्लाटिंग नहीं कर पाएंगी। इससे उनका नुकसान होगा। तहसीलदार ने महिला को तीन दिन का समय दिया है। मौके पर गई टीम में तहासीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, अवर अभियंता प्रवीन कुमार, कानून गो सतेंद्र देव सारस्वत आदि मौजूद रहे।