{"_id":"5b06cd624f1c1b8f6e8b45bd","slug":"181527172450-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बंद पड़े हैं वेटिंग रूम के एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बंद पड़े हैं वेटिंग रूम के एसी
Updated Thu, 24 May 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जंक्शन पर एसी वेटिंग रूम की लाइट कटने से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेटिंग रूम में बैठे यात्री एसी की ठंडक तो दूर पंखे की हवा को भी तरस रहे हैं।
जंक्शन पर प्रथम श्रेणी के पुरुष प्रतीक्षालय में मरम्मत का कार्य विगत तीन दिन से चल रहा है। जिसके चलते प्रतीक्षालय की लाइट को काट दिया गया है। लाइट का एक ही सर्किट होने के कारण तीनों वेटिंग रूम की लाइट बंद हो गई है। ऐसी भीषण गर्मी में लाइट नहीं होने से पंखे और एसी बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मरम्मत कार्य से पूर्व रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि तीन दिन से वेटिंग रूम के शौचालय में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण पांच-पांच घंटे के लिए विद्युत सप्लाई को बंद किया गया। मरम्मत का कार्य अंतिम दौर में है। सभी वेटिंग रूम की लाइट शीघ्र चालू हो जाएगी।