{"_id":"5aabfe314f1c1bbd758b5e90","slug":"181521221169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कारोबाी ने सरेंडर की 50 लाख की अघोषित आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड कारोबाी ने सरेंडर की 50 लाख की अघोषित आय
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
रेडीमेड कारोबाी ने सरेंडर की 50 लाख की अघोषित आय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रेडीमेड कारोबारी के प्रतिष्ठान कैला एंपोरियम पर गुरुवार देर रात डेढ़ बजे तक आयकर विभाग की टीमों ने बारीकी से सर्वे किया। सर्वे के दौरान संपत्ति में निवेश एवं रेडीमेड कपड़ों के स्टॉक में अनियमितता मिली। इस पर रेडीमेड कारोबारी ने 50 लाख रुपये की अघोषित आय घोषित की। इस पर आयकर अधिकारियों ने 40 लाख से अधिक का कर व्यवसायी पर आरोपित किया। 31 मार्च तक कर व्यवसायी को आयकर विभाग को देना होगा।
गौरतलब है कि कैला एम्पोरियम पर आयकर विभाग की टीम ने दिन में करीब 12 बजे पुलिस बल के साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की। करीब 14 घंटे तक लगातार कार्रवाई चली, जो रात करीब डेढ़ बजे खत्म हुई। आयकर विभाग की कार्रवाई से पूरे बाजार में कारोबारियों के बीच खलबली मची रही। आयकर टीम को सर्वे के दौरान स्टॉक के बिल से वैरीफिकेशन में काफी असमानता मिली। संपत्ति के निवेश में भी आयकर टीम असंतुष्ट नजर आई। आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के समस्त रिकॉर्ड और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इनका परीक्षण शुक्रवार को भी आयकर कार्यालय में किया गया। आयकर अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि विभागीय कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही अघोषित आय पर कर जमा कराया जाएगा। किसी भी सर्वे की कार्रवाई मेें 50 लाख की आय घोषित होना जनपद का पहला मामला है।
आयकर विभाग कर रहा रिटर्न वैरीफिकेशन
कासगंज। आयकर विभाग कारोबारियों की आयकर रिटर्न का वैरीफिकेशन कर रहा है। रिटर्न में दर्शाई गई आय का आकलन वास्तविक रूप से किया जा रहा है। वैरीफिकेशन में रिटर्न में काफी अंतर मिलने पर कारोबारियों को सर्वे छापे के लिए आयकर विभाग चिह्नित कर रहा है।