फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   वृंदावन में अगले माह खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

वृंदावन में अगले माह खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

Wed, 14 Mar 2018 08:09 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में अगले माह खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार की ओर से वृंदावन में ही पासपोर्ट कार्यालय खोला जा रहा है। वृंदावन के मुख्य डाक घर में अप्रैल में पासपोर्ट कार्यालय संचालित हो जाएगा। इससे मथुरा और पास के जनपदों के लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद और डाकविभाग आगरा मंडल के आलाधिकारियों ने वृंदावन डाकघर का स्थलीय निरीक्षण कर पासपोर्ट कार्यालय के लिए स्थान चयनित किया। पासपोर्ट कार्यालय के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप डाकघर परिसर में अलग से स्थान आवंटित कर अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पासपोर्ट कार्यालय बनाए जाने की कार्य योजना तय कर ली गई है।
विज्ञापन



पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि मथुरा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कार्ययोजना काफी समय से चल रही थी। आखिरकार वृंदावन डाकघर परिसर में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में 13 जिलों के लोग आवेदन करते थे, लेकिन अब मथुरा सहित आसपास के कई जिलों के लोगों को आवेदन के लिए गाजियाबाद तक नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग आगरा परिमंडल की पोस्टमास्टर जनरल मनीषा सिन्हा ने बताया कि वृंदावन में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से ब्रज क्षेत्र को एक नया आयाम मिलेगा। यहां उच्चस्तरीय सेवाएं उपभोक्ताओं को मिलेंगी। इस अवसर पर डाक विभाग के निदेशक अतुल श्रीवास्तव, गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक भगवान सिंह रावत, सहायक अधीक्षक दीपक चंद्रा, वृंदावन डाकघर अधीक्षक राजेश शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed