{"_id":"5aa556bd4f1c1bbf758b4cc4","slug":"181520785085-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न्याय एवं अधिकार के लिए संघर्ष जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न्याय एवं अधिकार के लिए संघर्ष जरूरी
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि न्याय एवं अधिकार पाने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर आकर संघर्ष करना होगा। रविवार को आगरा रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के आवास पर पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ इटावा के अध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई को और तेज कर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इसके लिए सभी को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी। सरकार से कैशलेस इलाज की सुविधा बेसिक, माध्यमिक एवं डिग्री शिक्षकों को भी देने की मांग की। साथ ही बताया कि दो दिन पूर्व प्रांतीय नेतृत्व को मुख्य सचिव राजीव कुमार ने वेतन समिति के अनुसार सभी भत्ते देने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश मिश्र, जिलामंत्री विश्व प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शिक्षक नेता आलोक शर्मा, पंकज सोलंकी, बसंत यादव आदि प्रमुख हैं।