{"_id":"5aa40f9a4f1c1b27088b4719","slug":"181520701338-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के युवाओं पर वश्व की नगाहें: धीरेंद्र पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के युवाओं पर वश्व की नगाहें: धीरेंद्र पाल
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
विश्व में भारत की प्रतिभा कर रही नाम रोशन : प्रो. धीरेन्द्रपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त कर युवा विदेशों में भारत का झंडा बुलंद कर रहे है। यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर वसुधैव कुटुम्बकम की पहचान है। पूरे विश्व की निगाहें देश के युवाओं पर हैं। युवा प्रतिभाओं के बल पर पूरा विश्व 21 जून को विश्व योग दिवस और दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप मे मनाने को मजबूर हुआ। यह संबोधन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. धीरेन्द्रपाल सिंह ने पालिका परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जलेसर क्षेत्र में शिक्षा के पिछडे़पन को दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। 100 वर्ष पूर्व पंडित मदन मोहन मालवीय ने कहा था कि भारत की युवा शक्ति एक दिन पुन: भारत को विश्व गुरू बनाएगी। अब वह समय आ गया है।
-----------------------------
इन्होंनेे किया सम्मानित
जलेसर। यूजीसी के चेयरमैन प्रो. धीरेन्द्रपाल सिंह को पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्रपाल सिंह ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने विशाल पीतल की गौ माता भेंट की। क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष मानपाल सिंह एवं एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रामदास ने सरस्वती की प्रतिमाएं, एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, रतन वार्ष्णेय, वैश्य एकता परिषद अध्यक्ष कपिल गुप्ता, विशन वार्ष्णेय, कैलाश चन्द्र मित्तल, आदित्य मित्तल, अमित गुप्ता आदि ने शॉॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने अभिनंदन पत्र भी भेंट किया।
विज्ञापन
-----------
कई देशों की यात्रा कर चुके डीपी सिंह
जलेसर। प्रो. धीरेन्द्रपाल सिंह ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर रहते हुए पर्यावरण विज्ञान, व्यवसायिक शिक्षा और मूल्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, नार्वे, डेनमार्क, चीन, आस्ट्रेलिया, हांगकांग, थाईलैंड, मलेशिया, फिजी आदि देशों की यात्रा कर चुके हैं।
-------------------------
मिल चुके हैं कई पुरस्कार
जलेसर। यूजीसी के अध्यक्ष को उनके शैक्षिक कार्यकाल के दौरान पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, राष्ट्र निर्माण पुरस्कार, भारत ज्योति पुरस्कार, यूपी रत्न पुरस्कार, आगरा विश्वविद्यालय गौरव श्री पुरस्कार, राजा बलवंत सिंह शिक्षा सम्मान पुरस्कार, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एनसीसी के निदेशालय द्वारा कर्नल कमांडेंट की मानद रैंक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई विभागीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
-----------------------------------
कार्यक्रम में इन्होंने व्यक्त किए विचार
जलेसर। यूजीसी के अध्यक्ष के प्रथम बार आगमन पर पहले पूर्व एमएलसी नगला चांद में तथा पालिका परिषद में सम्मान समारोह के दौरान ठा. मुरारी सिंह, पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर, वीरेन्द्र प्रताप सन्तोष, रमेशपाल सिंह, अशोक जैन, ठा. सत्यपाल सिंह, अटल वार्ष्णेय, सुरेश मिश्रा, यतेन्द्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, जेपी सिंह, गजेन्द्रपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिसौदिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा गोपाल गुप्ता, संजय मिश्रा, उत्साह भारद्वाज, शहजाद खलीफा, झरनेन्द्र सिंह, अजय सिंह, आनन्द अग्रवाल, मोहनलाल बाल्मीकि, अजय बाल्मीकि, यशपाल जादोन, कान्हा वार्ष्णेय, शीलेन्द्र गौतम आदि मौजूद रहे। एमजीएम इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्रपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष पीपी सिंह, एमजीएम इंटर कॉलेज प्रबंधक डॉ. रामदास, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अभय कुमार, पम्मी ठाकुर ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। नगला चांद में मुरारी सिंह ने अध्यक्षता एवं संचालन नरेन्द्र दीक्षित एवं कैलाश मित्तल ने किया।
----------------------
पालिका परिसर में किया पौधरोपण
जलेसर। प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह ने पालिका प्रांगण में पौधरोपण कर पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल सेे देखभाल करने को कहा।