फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संस्कृत की परीक्षा के साथ हाईस्कूल परीक्षा हुई समाप्त

संस्कृत की परीक्षा के साथ हाईस्कूल परीक्षा हुई समाप्त

Thu, 22 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत की परीक्षा के साथ हाईस्कूल परीक्षा हुई समाप्त
डेमो - फोटो : डेमो
मैनपुरी। संस्कृत की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गईं। जिला प्रशासन की सख्ती के चलते जनपद में नकलविहीन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च तक संचालित होंगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं छह फरवरी को शुरू हुई थीं और 22 फरवरी को समाप्त हो गईं। इस वर्ष कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं हुईं। परीक्षा के दौरान लगातार परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ते रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष 16199 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संस्कृत केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


जिसमें पंजीकृत 780 परीक्षार्थियों में से 643 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 58 में से 43 परीक्षार्थी उपस्थित हुए 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। हालांकि कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed