{"_id":"5a8db16c4f1c1bbd218b45e0","slug":"181519235436-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद, प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दस दिन बाद भी गारमेंट की दुकान से हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखकर थाने में प्रदर्शन करके धरना दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी थाने पहुंचे। उन्होंने चोरी का खुलासा नहीं हो पाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर चोरी का खुलासा नहीं हुआ है तो सरकार को पीड़ित को मुआवजा देना चाहिए।
बुधवार को व्यापारियों ने चोरी का खुलासा नहीं हो पाने पर प्रतिष्ठान बंद रखे। मेडिकल स्टोर तक बंद कर दिए गए। चाय, पान की दुकानें सुबह से ही बंद रही। सुबह 10 बजे दुकानदार और व्यापारी थाने पहुंच गए। थाने में प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी थाने पहुंचकर धरने में शामिल हो गए। उन्होंने कहा पुलिस को चोरी का खुलासा करने का प्रयास करना चाहिए।
कोई दुकानदार इतना संपन्न नहीं है जो इतना बड़ा नुकसान आसानी से सह लेगा। पुलिस तो हर काम के लिये पैसे मांगती है। व्यापारी तो पहले से ही परेशान हैं। चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। थाना प्रभारी समरेश सिंह को चोरी का जल्द खुलासा करने को कहा। थाना प्रभारी ने कहा शीघ्र ही पुलिस चोरी का खुलासा कर देगी।