फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   22 फरवरी से नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

22 फरवरी से नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 17 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
22 फरवरी से नहीं बनेंगे ड्राइविंग  लाइसेंस
Indian Driving Licence - फोटो : File Photo
एटा। जिले में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में 22 से 27 फरवरी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेेंगे। परिवहन विभाग की नई योजना सारथी फोर के जिले में लागू होने के चलते अपग्रेडेशन का काम चलेगा। इसके चलते पुराने कार्य ठप रहेंगे। एआरटीओ ने सभी से 21 फरवरी तक अपूर्ण परीक्षा, बायो टेस्ट और पुन: परीक्षा में भाग लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जिलों के परिवहन कार्यालयों में दलाली पर अंकुश लगाने के लिए सारथी फोर प्रणाली लागू की है। इस प्रक्रिया में सभी तरह से लाइसेंस की फीस आनलाइन जमा की जाएगी। विभाग किसी से कोई शुल्क नहीं लेगा। कार्यालय में बायो टेस्ट, आनलाइन परीक्षा संबंधी काम होेंगे। इसके लिए जिला स्थित कार्यालय में 21 फरवरी से अपग्रेेडेशन का काम चलेगा। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 22 से 27 फरवरी तक चालक लाइसेंस सबंधित कोई कार्य नहीं किया जा सकेगा। पुरानी फीस पर जिन अभ्यर्थियों का अपूर्ण बायो, परीक्षा, अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी की पुन: परीक्षा आदि कार्य शेष है तो वह दिनांक 21.02.2018 से पहले पूर्ण करा लें, अन्यथा की स्थिति में पुरानी फीस का कार्य सारथी फोर लागू होने के पश्चात नहीं हो सकेगा। 28 फरवरी से काम नए सॉफ्टवेयर के जरिए संपादित किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
पोस्ट आफिस में बनेंगे आधार कार्ड
शासन ने जिले में हैड पोस्ट आफिस, जनरल पोस्ट आफिस एवं सब पोस्ट आफिस में आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी उग्रसेन पांडेय ने बताया कि पोस्ट आफिस, जनरल पोस्ट आफिस एवं सब पोस्ट आफिस में आधार नामांकन तथा अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed