{"_id":"5a0f19914f1c1b156b8b6892","slug":"181510939025-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री अवधपाल को जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री अवधपाल को जान का खतरा
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बसपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके अवधपाल सिंह यादव को जान का खतरा है। पूर्व मंत्री ने अलीगंज क्षेत्र से पूर्व विधायक और उनके भाई पर आरोप लगाते हुए हमले की आशंका जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक, ब्लॉक प्रमुख, एमएलसी और प्रदेश में मंत्री रह चुके अवधपाल सिंह यादव को हमले का डर सता रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर बताया कि पूर्व में उनके पास कई बार गनर और वाई श्रेणी की सुरक्षा रही है। अब निकाय चुनाव में उन्हें प्रचार में जाना पड़ रहा है और लाइसेंसी असलाह लेकर चलना प्रतिबंधित है। ऐसे में उनको जान का खतरा सता रहा है।
उन्होंने अलीगंज से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए पत्र में जिक्र किया कि ये दोनों बेहद शातिर अपराधी हैं। इनसे और इनके परिवार से खतरा है। ये लोग पहले भी मुझ पर प्राणघातक हमले करा चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अलीगंज की चुनावी पृष्ठभूमि के बारे में लिखते हुए कहा कि नगर पालिका अलीगंज का चुनाव अतिसंवेदनशील है।
विज्ञापन
अलीगंज में कई बार सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि सरकार के खर्चे पर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने पत्र की एक प्रति डीएम और एसएसपी को भी प्रेषित की है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
पूर्वमंत्री अवधपाल सिंह यादव के पत्र के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि अलीगंज क्षेत्र में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के बीच कई सालों से जंग है। पत्र ने एक बार फिर पुराने मामलों को हवा दे दी है।
मुझे जान माल का खतरा है। यह बात पूरा जिला और जनता जानती है कि पूर्व विधायक और उनके भाई किस किस्म के लोग हैं। इन्होंने पहले मुझ पर हमले कराए हैं। इसके लिए सुरक्षा की मांग की है। मुझ पर पहले भी सुरक्षा रह चुकी है।
-अवधपाल सिंह यादव, पूर्वमंत्री
हमारा पूर्व मंत्री से कोई विवाद नहीं है और न ही वे हमारे प्रतिद्वंदी हैं। हम इस तरह की गंदी राजनीति नहीं करते हैं। उन पर पूर्व में सुरक्षा रह चुकी है, इसलिए हम भी चाहते हैं कि उनको पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
-जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष