{"_id":"59ac4b274f1c1b57738b4e41","slug":"181504463655-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव फैला वायरल, डेंगू भी सक्रिय, घर-घर बिछी चारपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव फैला वायरल, डेंगू भी सक्रिय, घर-घर बिछी चारपाई
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक वायरल फैला है। डेंगू का डंक सक्रिय होने लगा है। गांवों में दर्जनों लोग बीमार है। गंभीर मरीज प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई गांवों में कैंप लगाकर दवाइयां वितरित कीं। हालांकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से असंतुष्ट अधिकांश लोग प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने को मजबूर हैं।
नारखी गांव असन में रविवार को टीम कोटला स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची। करीब सौ मरीज को दवाएं वितरित कीं। तीन सौ से अधिक लोग बीमार है। मक्खनपुर के समीप गांव डवियाइमई में करीब एक दर्जन मरीजों को टीम ने दवाइयां बांटीं।
विज्ञापन
टीम रूपसपुर में दवा वितरण करने गई। यहां एक दर्जन लोगों ने दवाइयां लीं। नगला मानसिक में 45 मरीजों को दवायां वितरित कर खून की एक स्लाइड बनाई गई। नगला भार में आधा दर्जन लोग बीमार है।
सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि वायरल के मरीजों को ठीक होने में करीब चार से पांच दिन का समय लगता है। ऐसे में मरीज घबराएं नहीं। जहां से भी हमें सूचना मिल रही है, वहां से चिकित्सकों की टीम भेज कर उपचार करा रहे हैं।
टीम ही पूरी नहीं बन सकी
स्वास्थ्य श्िािवर लगाने के लिए एसीएमओ डा. केके गुप्ता ने स्वयं मरीज जांचे। रविवार को अवकाश होने के कारण कोई चिकित्सक और फार्मासिस्ट नहीं आया। ऐसे में टीम में सिर्फ एसीएमओ डा. केके गुप्ता, स्वास्थ्य निरीक्षक दीनदयाल एवं वार्डबाय राकेश ही गांवों में शिविर लगा कर दवाईयां वितरित करते दिखाई दिए।