फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 Bangladeshis were living secretly in Agra court sentenced them to three years of imprisonment

UP: आगरा में चुपके से रहे रहे थे 18 बांग्लादेशी, पुलिस ने किए गिरफ्तार; कोर्ट ने सुनाई तीन वर्ष की सजा

Tue, 22 Jul 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 09:09 AM IST
सार

आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-14 में बांग्लादेशियों की बस्ती मिली थी। ये लोग  फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर अवैध रूप से रह रहे थे। 
 

विज्ञापन
18 Bangladeshis were living secretly in Agra court sentenced them to three years of imprisonment
बांग्लादेशी गिरफ्तार - फोटो : freepik AI

विस्तार

फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर देश में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों को अदालत ने दोषी माना है। सीजेएम कोर्ट ने दोषियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


इस मामले में थाना सिकंदरा के उपनिरीक्षक गौरव कटियार ने केस दर्ज कराया था। पांच फरवरी 2023 को पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 स्थित बस्ती में छापा मारा था। इसके बाद बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से फर्जी व कूटरचित 35 आधार कार्ड व एक पैन कार्ड बरामद किया था। थाना सिकंदरा पुलिस ने 28 बांग्लादेशियों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन



पुलिस ने 31 मार्च 2023 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। अभियोजन की ओर से अहम साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। अदालत ने हसन, जूली, सूमी, फातिमा बेगम, विश्ती, जुएल शेख, फारुख, रविउल शेख, बबलू खान, साबिर, ब्यूटी, रौशोनारा, बिलाल, हालिम, इस्लाम खान, मोबिना, मनीरुल शेख, जोशिना खातून को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। अन्य 10 आरोपियों का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed