{"_id":"5cc33004bdec225ef7664963","slug":"171556295684-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी डीजल के कारोबार में गोदाम संचालक को बचा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी डीजल के कारोबार में गोदाम संचालक को बचा रही पुलिस
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। मिलावटी डीजल कारोबार में राया पुलिस गोदाम संचालक को बचाने में लग गई है। तीन लोगों को जेल भेजकर और दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने इतिश्री कर ली है। पुलिस गोदाम संचालक को विवेचना में शामिल करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
br>
गुरुवार को मथुरा-राया रोड पर गांव मल्है के पास चल रहे मिलावटी डीजल कारोबार का खुलासा किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार्रवाई में गोदाम संचालक और तीन अन्य भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। पुलिस ने सांठगांठ करके गोदाम संचालक और तीन अन्य को राहत दे डाली।
केवल टैंकर चालक चंद्रपाल, वीरेश निवासी नगला मान (फिरोजाबाद) और अवधेश निवासी सांसपुर औरेया को मौके से गिरफ्तार दिखाया। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया। पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने पकड़े गए तीन और दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रोहन लाल ने गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी की गई तो वह कहने लगे पकड़े गए लोगों ने नाम नहीं बताया है। इतना जरूर है कि गोदाम संचालक को विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा।