{"_id":"5c3cc03abdec22732c13eca5","slug":"171547485242-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बंधन में बंधे 91 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बंधन में बंधे 91 जोड़े
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मकर संक्रांति के मौके पर 91 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराकर युवक-युवतियों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में समाज कल्याण विभाग ने मथुरा, नौहझील, मांट, फरह, गोवर्धन, छाता, बलदेव, राया, चौमुहां ब्लाक के 91 युवक व युवतियों के पंजीकरण कराए थे।
सोमवार को राजीव भवन के निकट मैरिज होम मेें हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने किया। चाणक्य युवा संगठन के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के जयमाल तथा विवाह की रस्म पूरी कराई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार युवती के बैंक खाते में 20 हजार, 10 हजार का सामान तथा पांच हजार टेंट, खाने आदि पर खर्च किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, परियोजना निदेशक रवि किशोर त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी पीके यादव, डीपीआरओ डा पीतम सिंह, बीडीओ छाता सरिता, मतस्य अधिकारी महेश चौहान प्रमुख सहयोगी राजकुमार मामा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जोड़ों को उपहार में दिए गरीबों वाले सरकारी कंबल
मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना में गृहस्थी के सामान में सहयोगियों ने अपने हिसाब से सामान उपलब्ध कराया। इसमें बलदेव के एक स्कूल संचालक ने प्रेस मुहैया कराई, वहीं शहर के एक समाजसेवी ने सीलिंग फैन दिया। एक समाजसेवी ने गद्दे, तकिया व बेडशीट उपलब्ध कराई। एक एसडीएम ने नव विवाहित जोड़ों के लिए गरीबों को बांटे जाने वाले दो-दो कंबल दिए।
हल्के थे बर्तन, सामान भी घटिया
मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बर्तन, पाजेब, बिछिया, डिनर सैट व शृंगारदान दी गई। बर्तन, डिनर सेट बेहद घटिया क्वालिटी के थे। तीन लीटर का कुकर मिस्टर कुक यूनिसर कंपनी का था, वहीं 51 बर्तन का डिनर सेट देवीदयाल नाम का ब्रांड था। उसमें बर्तन इतने हल्के कि फूंक से हिल जाएं। शृंगारदान में सामान भी बहुत कम और घटिया क्वालिटी का निकला।