फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महा हड़ताल आज से, आमजन को होगी परेशानी

महा हड़ताल आज से, आमजन को होगी परेशानी

Mon, 07 Jan 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
महा हड़ताल आज से, आमजन को होगी  परेशानी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। बैंक अफसर, कर्मचारी, श्रमिक, आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से दो दिवसीय कामबंद हड़ताल पर रहेंगे।


यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी का कहना कि केंद्र की श्रम विरोधी नीतियों, निजीकरण, विलय के विरोध में आंदोलन होगा।

इस हड़ताल में ग्रामीण व सहकारी बैंकों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। उन्होंने समस्त अधिकारी, कर्मचारियों से आठ व नौ जनवरी को सुबह 10 बजे आगरा गेट स्थित ओबीसी बैंक पर एकत्रित होने का आह्वान किया है।


वहीं सीआइटीयू की केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फैडरेशन, कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूरी विरोधी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आठ व नौ जनवरी को दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।
विज्ञापन



महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष आशा कुलश्रेष्ठ, महामंत्री राधा सिंह ने समस्त आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया बहनों से कहा है कि वह आठ व नौ को काई कार्य नहीं करेंगी। वह किसी के दबाव में न आएं। सुबह आठबजे विकास भवन पर पहुंच कर आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed