फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सिक्सलेन के लिए दो ग्रुप करेंगे भूमि अधिग्रहण

सिक्सलेन के लिए दो ग्रुप करेंगे भूमि अधिग्रहण

Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिक्सलेन के लिए दो ग्रुप करेंगे भूमि अधिग्रहण
national highway 44
कासगंज। सिक्सलेन के लिए भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिग्रहण के लिए जिले की सीमा में एनएचएआई ने दो ग्रुपों का चयन किया है। प्रशासन ने ग्रुपवार सीमाएं निर्धारित कर दीं हैं। तहसील प्रशासन ने जिला प्रशासन को नक्शे की प्रति के साथ पत्रावली भेज दी है। इधर अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों में खलबली है और विरोध का दौर जारी है।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने का काम तेजी से हो रहा है। प्रस्तावित 530 बी राजमार्ग के लिए जिले की सीमा के 18 गांव की भूमि का अधिग्रहण होगा। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। नक्शा तैयार कर लिया गया है। चिह्निकरण भी हो गया है और अब निशानदेही का काम चल रहा है। अधिग्रहण की प्रक्रिया अलग अलग ग्रुप पूरी करेंगे। इसके लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी बनाए गए हैं। एनएचएआई के पत्र पर जिला प्रशासन ने सहमति जताते हुए ग्रुपवार क्षेत्र भी विभाजित कर दिए हैं। बरेली से कासगंज की ओर जिले की सीमा में अधिग्रहण का काम ग्रुप बी द्वारा किया जाएगा। जबकि मथुरा की ओर से जिले की सीमा में अधिग्रहण ग्रुप ए करेगा। तहसील प्रशासन ने नक्शा और खसरा खतौनी की पूरी पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय में भेज दी है। जल्द ही अब अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। भूमि अधिग्रहण को लेकर तमाम ग्रामीणों में खलबली है और उनके विरोध का दौर जारी है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण
कासगंज। भूमि अधिग्रहण में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रह्लादपुर और देवरी के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। बुधवार को ग्रामीण तहसील दिवस में पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में गंगासहाय, रामनिवास, सुनहरी, रामगोपाल, छदामीलाल, अशोक कुमार, कमलकांत, हरिओम, शिवदर्शन, देवी, संजय, रामकिशन, बाबूराम, प्रीती, तेजपाल आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पत्रावली तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय पर भेजी गई है। नक्शा एवं खसरा खतौनी भी भेज दी गईं हैं। कौन कौन सी गाटा संख्या की जमीन का अधिग्रहण होना है इसकी भी विस्तृत जानकारी भेजी जा चुकी है- ब्रह्मानंद कठेरिया, तहसीलदार सदर।


- राजस्व विभाग द्वारा कासगंज सीमा का नक्शा उपलब्ध करा दिया गया है। 18 गांव की भूमि के अधिग्रहण का नक्शा तैयार है। जल्द ही अग्रिम प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी- शिवम त्रिपाठी, सुपरवाइजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed