फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दरोगा और सिपाही पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

दरोगा और सिपाही पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 25 Oct 2018 09:13 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
दरोगा और सिपाही पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का  आरोप
मैनपुरी। सीजेएम शक्ति सिंह ने फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज में तैनात दरोगा और एक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थानाध्यक्ष एलाऊ को सात दिन में अनुपालन आख्या मांगी है। एलाऊ क्षेत्र में रिश्तेदारी में रह रही महिला ने दरोगा और सिपाही पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में रह रही महिला ने सीजेएम कोर्ट में 25 मई 2018 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से शिकायत की है। इसमें कहा है कि उसकी शादी कमालगंज थाना क्षेत्र केे रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई है। पति की मारपीट से तंग होकर वह अपनी दो साल की पुत्री के साथ अपने रिश्तेदार के पास रहने लगी। उधर, कमालगंज थाने में उसके चचिया ससुर ने 26 जुलाई 2017 को अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी थी। कमलागंज के एक दरोगा और एक सिपाही ने 27 जुलाई को फतेहगढ़ कोर्ट में बयान कराए। इसके बाद उसको उसकी मर्जी के आधार पर रिश्तेदार के साथ रहने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में कहा है कि दरोगा ने बयान कराने के दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद दरोगा और सिपाही उससे मोबाइल पर अश्लील बातें करने लगे। आरोप है कि 19 जुलाई 2018 को दरोगा, सिपाही उसके पति के साथ रिश्तेदार के घर आए। दोबारा बयान कराने की कहकर दो माह की पुत्री सहित अपने साथ ले गए। तीन दिन तक दरोगा ने अपने कमरे पर बंधक बनाकर रखा। दरोगा और सिपाही ने कई बार दुष्कर्म किया। वह किसी तरह निकली, लेकिन दो साल की पुत्री दरोगा के कमरे में रह गई। उसकी पुत्री की जान को खतरा है। दरोगा और सिपाही उसकी हत्या तक करा सकते हैं। शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। मामले में कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed