{"_id":"5ba8f701867a557f6f60d407","slug":"171537799937-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित जी के जन्मदिवस पर तीन कैदी जेल से होंगे रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित जी के जन्मदिवस पर तीन कैदी जेल से होंगे रिहा
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मथुरा की जेल में तीन कैदियों को रिहा किया जाएगा। इनमें दो सगे भाई भी हैं। यह कैदी करीब छह माह से जेल में बंद हैं। जीआरपी ने चोरी और चाकू के साथ पकड़ा था।
जेल प्रशासन की मानें तो छतरपुर (मध्य प्रदेश) के राजानगर निवासी नितिश खटीक और आकाश खटीक के अलावा छतरपुर (मध्य प्रदेश) की बीड़ी कालोनी निवासी शिब्बू खटीक पुत्र मुन्नालाल को छोड़ा जाएगा।
जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि तीन कैदियों का नाम मुख्यालय भेजा गया था। इन तीनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर रिहा किया जाना है। करीब छह माह पहले जीआरपी ने इन तीनों को 4/25 और धारा 414 में पकड़कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक ने बताया कि अभी तक मुख्यालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, फिर भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। देररात आदेश मिलते ही मंगलवार को रिहाई की जाएगी।