फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   योगी के भाषणों में दिखी 2019 की तैयारी

योगी के भाषणों में दिखी 2019 की तैयारी

Sun, 22 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
योगी के भाषणों में दिखी 2019 की तैयारी
दूर करें आपसी मन मुटाव, बूथ तक पहुंचें नीतियां - फोटो : अमर उजाला
एटा। गरीब, नौजवान और किसान। कभी महिलाओं के हक की बात कही, तो कभी बिजली आपूर्ति और अपराध को समाप्त करने का दावा किया। जुबां पर प्रदेश से ज्यादा केंद्र सरकार की योजनाएं तैरती रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को गिनाते हुए रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने भाषण के दौरान कई बार विपक्षी दलों का आड़े हाथों लिया। लोकसभा चुनाव का रोड मैप तैयार करने में जुटी भाजपा की रणनीति सीएम के भाषणों में साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

सीएम ने भाषण की शुरुआत भारत माता के जयकारे से करते हुए जनता को खुद से जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में उन्होंने जनता का सबसे पहले अभिवादन किया। सीएम बोले कि एटा की अपनी विशिष्ट पहचान है। जिले की जनता को लुभाने के लिए उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत जिले के घुंघरू घंटी उद्योग को विकसित करने का वादा किया। सीएम योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि एटा में मेडिकल कालेज के शिलान्यास और सोरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

भाषण के दौरान सीएम का पूरा फोकस लोकसभा चुनाव पर रहा। उन्होंने जनता का केंद्र सरकार की नीतियां गिनाते हुए कहा कि गरीबों के आवास बन रहे हैं। नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नौजवानों, किसानों, महिलाओं के लिए भी नई-नई योजनाएं बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 फसलों का लागत से डेढ़ गुना अधिक भुगतान करने का फैसला किया। सीएम ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष में 8 लाख 85 हजार गरीबों को आवास दिए। 76 लाख घरों में शौचालय बनवाए। 40 लाख गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। प्रदेश सरकार ने जिले के 53 हजार किसानों का केसीसी बैंक ऋण माफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सर्वाधिक निवेश वाला राज्य बनने जा रहा है। विकास के लिए सुरक्षा का माहौल चाहिए जो हमने प्रदान किया। अपराध से निजात दिलाने के दावे को लेकर कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा सरकार का दायित्व है। अपराधियों में भय और कानून का राज कायम किया है। जिले में कायम गुंडाराज को खत्म करने का दावा करते हुए सीएम ने जनता की नब्ज टटोलनी चाही। उन्होंने यह भी कहा कि एटा के विकास की ढेर सारी योजनाओं को लेकर हम जल्द से जल्द ही आपके पास दोबारा आएंगे।
भाषण के दौरान सीएम ने कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर ही नौजवानों, किसानों, महिलाओं का विकास किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पहले बिजली का संकट था। हमने भेदभाव समाप्त कर सभी जिलों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई। स
सीएम योगी के भाषण से साफ तौर पर साबित हुआ कि तैयारी लोकसभा चुनाव की है। अब देखने वाली बात होगी कि योगी की नीति जिले में कितनी असरदार साबित होती है?

नेताओं से लेते रहे अपडेट
यूं तो मुख्यमंत्री योगी पूरी तैयारी के साथ मंच पर पहुंचे। उद्योग से लेकर जनता के दर्द और मेडिकल कालेज से लेकर अपराध तक उन्होंने हर मुद्दे को सहज तरीके से छुआ, लेकिन इस बीच वे मंच पर नेताओं से कई मुद्दों पर अपडेट लेते नजर आए।
15 मिनट के भाषण में मोदी-मोदी
मुख्यमंत्री के 15 मिनट के भाषण में मोदी-मोदी का शोर रहा। एक ओर जहां सीएम केंद्र और प्रदेश की योजनाएं गिना रहे थे, तो दूसरी ओर भीड़ मोदी और योगी के जयकारे लगा रही थी।

अनुशासित रहा मंच
सीएम के मंच पर भाजपा के एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक विपिन वर्मा डेविड, सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह, संजीव दिवाकर, ममतेश शाक्य, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जिला प्रभारी उदयभान सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, जलेसर चेयरमैन विकास मित्तल, जिला महामंत्री संदीप जैन, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed