फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पर्यटन मंत्री ने गोवर्धन के विकास को स्वीकृत किए 50 करोड़

पर्यटन मंत्री ने गोवर्धन के विकास को स्वीकृत किए 50 करोड़

Wed, 11 Jul 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने गोवर्धन के विकास को स्वीकृत किए 50 करोड़
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन विकास के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेके अल्फॉस ने प्रसाद योजना के अंतर्गत 50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह धनराशि इसी माह जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन परिक्रमा और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन दृष्टि से विकसित करने के लिए 97 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रसाद योजना में केंद्र सरकार को दिए थे। इनका मौका मुआयना करने केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री जेके अल्फॉस केंद्र और राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ गोवर्धन आए। यहां उन्होंने गोवर्धन के धार्मिक और ऐतिहासिक स्वरूप को देखा। मानसी गंगा, सूरकुटी को भी देखा। निरीक्षण उपरांत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए दानघाटी मंदिर पर गिरिराज पर्वत के संरक्षण व सुंदरीकरण पर मंथन किया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट में से 50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने की तत्काल घोषणा कर दी। इस दौरान सहायक निदेशक पर्यटन मीनाक्षी शर्मा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र व अन्य अधिकारी साथ थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उज्ज्वल ब्रज की जनसुविधाओं की तारीफ की तथा पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिली स्वीकृति
- गोवर्धन बस स्टैंड पर 18.75 करोड़ की मल्टी पार्किंग।
- सूरकुटी पारासौली में चंदसरोबर को तीन करोड़।
- कुसुम सरोवर लाइट व साउंड सिस्टम को 12 करोड़।
- मानसी गंगा पर विकास को तीन करोड़।
- गोवर्धन परिक्रमा में कैमरा एवं साउंड सिस्टम आठ।
गोवर्धन में हर साल होगा महारास का आयोजन
गोवर्धन। बरसाना में होली मनाने वाली सरकार इस बार गोवर्धन में महारास का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए बजट आरक्षित कर दिया गया है। बड़े कलाकार इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed