{"_id":"5b35185c4f1c1bc5628b79d8","slug":"171530206300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डेढ़ करोड़ की हेरोइन सहित तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डेढ़ करोड़ की हेरोइन सहित तीन दबोचे
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने डेढ़ करोड़ की हेरोइन सहित तीन दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा पुलिस एवं स्वाट टीम ने एक किलो 550 ग्राम हेरोइन के साथ मादक पदार्थ के तीन तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से डायजापाम पाउडर भी बरामद किया गया है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये होने का आकलन है।
एसपी शिवहरि मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सिढ़पुरा के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह एवं स्वाट टीम के प्रभारी मुकेश सोलंकी ने सूचना पर पटियाली रोड पर चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान पटियाली की ओर से दो बाइक पर चार लोगों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर मौके से उदयवीर पुत्र बालकिशोर निवासी गनेशपुर, संजीव पुत्र कन्हई लाल निवासी कुरार एवं पंकज कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कुरार थाना मारेपुर जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी पर उनके पास से एक किलो 550 ग्राम हेरोइन एवं 900 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद किया गया। हालांकि एक आरोपी विपिन पुत्र राकेश कुमार निवासी गनेशपुर फर्रुखाबाद फरार हो गया। एसपी ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। बताया गया कि पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत करके आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है।