{"_id":"5b0d8c3b4f1c1bf26e8b52a7","slug":"171527614523-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी जैन बनीं जिला टॉपर, अनुवृत मिश्रा रहे दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी जैन बनीं जिला टॉपर, अनुवृत मिश्रा रहे दूसरे स्थान पर
Updated Tue, 29 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
साक्षी जैन बनीं जिला टॉपर, अनुवृत मिश्रा रहे दूसरे स्थान पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सीबीएसई 10वीं का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। सफल हुए विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया। सेंट जोसेफ स्कूल की साक्षी जैन 96 फीसदी अंक पाकर जिले में पहले स्थान पर रहीं, दूसरे स्थान पर जेपी पब्लिक एकेडमी के अनुवृत मिश्रा 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर रहे। जबकि सेंट जोसेफ स्कूल के साहिल खरे 95.6 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट आने की सूचना सायं 4 बजे की थी, लेकिन बोर्ड ने 4 बजे से पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। अचानक परीक्षा परिणाम आने से छात्र-छात्राएं परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे और स्कूल पहुंच गए। परीक्षा का परिणाम घोषित हो जाने के बाद सभी सफल हुए छात्र छात्राएं जश्न मनाने में जुट गए। टॉपर छात्र छात्राओं के घरों पर जश्न का माहौल रहा। जहां तहां छात्र छात्राएं खुशियां मनाते नजर आए। किसी ने मंदिरों में जाकर भगवान का भोग अर्पित किया। अपने मित्रों और शुभचिंतकों के साथ पार्टियां भी कीं। सायं के समय नगर के सभी रेस्टोरेंट फुल थे। हर जगह छात्र छात्राओं की भीड़ नजर आ रही थी। उछलते कूदते छात्राओं की खुशियां देखते ही बन रहीं थीं।
यह हैं टॉप-10 विद्यार्थी
स्थान विद्यार्थी का नाम अंक स्कूल का नाम
1 साक्षी जैन 96 फीसदी सेंट जोसेफ स्कूल
2 अनुवृत शर्मा 95.8 जेपी पब्लिक एकेडमी
3 साहिल खरे 95.6 सेंट जोसेफ स्कूल
4 खुशी अग्रवाल 95.5 सेंट जोसेफ स्कूल
5 खुशी वर्मा 95.4 जेपी पब्लिक एकेडमी
6 मानसी अग्रवाल 94.2 महताब राय विद्यालय
7 अदिति माहेश्वरी 93.6 सेंट जोसेफ स्कूल
8 देवांश अग्रवाल 93.5 सेंट जोसेफ स्कूल
9. आयुष वार्ष्णेय 93.2 जेपी पब्लिक एकेडमी
10 दामिनी शाक्य 91.6 सेंट जोसेफ स्कूल