फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जंगल में लगी आग

जंगल में लगी आग

Sat, 26 May 2018 07:49 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
डैमो - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा वृंदावन मार्ग पर पीएमवी पालीटेक्निक के पास जंगल में आग लग गई। आग लगने की सूचना एक राहगीर ने पहले पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मथुरा वृंदावन मार्ग पर पीएमवी पालीटेक्निक के पास जंगल से धुआं उठता देखा गया। हवा से आग बढ़ती चली गई। आग वृंदावन की ओर बढ़ने लगी। देखते ही देखते एक-एक कर पेड़ और पौधे आग की चपेट में आ गए। आग बढ़ती देख एक राहगीर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस की चेतक टीम ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 30 मीटर क्षेत्र में फैली आग पर पानी डालकर बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की आशंका के चलते दोनों ओर के वाहनों को रोका गया। स्थानीय निवासी सत्य प्रकाश, राजवीर और महिपाल ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग कूड़ा डालकर आग लगा देते हैं। इस कारण कई बार जंगल में आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed