फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   डायरिया से जिला अस्पताल में बालक की मौत

डायरिया से जिला अस्पताल में बालक की मौत

Sat, 05 May 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
डायरिया से जिला अस्पताल में बालक की  मौत
मैनपुरी। जनपद में डायरिया के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक मासूम बालक की मौत हो गई। जबकि डायरिया से पीड़ित 18 अन्य मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पिछले एक महीने से जनपद में डायरिया का प्रकोप चल रहा है। लोग पेटदर्द के साथ उल्टी दस्ता का शिकार हो रहे हैं। पिछले एक महीने में जनपद में डायरिया से पीड़ित पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 600 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। बरसात के बाद अचानक शुरू हुई उमसभरी गर्मी ने एकबार फिर से लोगों के पेट का हाजमा बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अचानक पेटदर्द और उल्टीदस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया, पेटदर्द आदि से पीड़ित होने पर 300 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि 18 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के डेढ़ वर्षीय पुत्र शाहिल की डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ.जेजे राम ने बताया कि शाहिल को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन रोग बढ़ चुका था। इसलिए उसे बचाया नहीं जा सका। फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि यह मौसम ऐसा है, जिसमें भारी भोजन करने से पेटदर्द और डायरिया जैसी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने लोगों से सुझाव दिया कि लोग गर्मी के मौसम में हल्का खाना खाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed