{"_id":"5aabd4024f1c1ba9758b5c77","slug":"171521210370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला गुबार
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मथुरा के कार्यकर्ताओं ने भी गोरखपुर और फूलपुर की हार के कारण समझा दिए हैं। साफ शब्दों में कह दिया कि अभी सुधार नहीं होगा तो परिणाम और भी डरावने होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की कार्यशाला हुई। इसमें प्रदेश के महामंत्री सलिल विश्नोई शामिल हुए। इस दौरान सवाल फिर गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम पर उठ गया। चर्चाओं के बाद कार्यकर्ताओं ने साफ कहना शुरू कर दिया कि यह हार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम है। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। काम हो नहीं रहे हैं।
इस दौरान महामंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। कार्यकर्ताओं की सुनी जाएगी। कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2019 के चुनाव जीतना है। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यशाला में राजकुमार अग्रवाल, अजय पोइया, चिंताहरण चुतर्वेदी, नगेंद सिकरवार, एसके शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, राजवीर सिंह, दीपा सिंघल, भूपेंद चौधरी, ज्ञानेंद्र राणा, अनिल चौधरी, मोहिनी शर्मा, हीरा अत्येंद्र, सार्थक चुतर्वेदी, राजू यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी मौजूद रहे।