{"_id":"5aabd4004f1c1b8e778b5e60","slug":"171521210368-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागलबाबा एसटीपी उफनाया, पानी भरने से फसल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागलबाबा एसटीपी उफनाया, पानी भरने से फसल चौपट
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पागलबाबा एसटीपी उफनने से अहिल्यागंज के किसानों की फसल जलमग्न हो गई। खादर में खेतों में पानी भरने से बर्बाद हुई फसल से किसानों की चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। रालोद ने पीड़ित किसानों के संग डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुआवजे की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में किसान डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां रालोद ने प्रदर्शन करते हुए एसटीपी उफनने से बर्बाद हुई फसल को मुआवजा दिए जाने की आवाज बुलंद की। महानगर संयोजक ने कहा कि पागलबाबा एसटीपी के उफनने से गंदा पानी अहिल्यागंज के किसानों के खेतों में भर गया। इससे किसानों की गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई।
किसानों की फसल बर्बादी के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण विभाग जिम्मेदार है। महानगर संयोजक ने चेतावनी दी कि जल्द ही किसानों की भरपाई नहीं की गई तो रालोद आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में गौरव मलिक, हरि, विष्णु, दीवली, तारा, बालकिशन, हरिराम, मोहनलाल, जगदीश, गिरधारी, गोपी, राजाराम सैनी, महेंद्र सिंह, ब्रजलाल, प्रहलाद सैनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन