{"_id":"5a8ef4e94f1c1bb5568b548f","slug":"171519318249-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिकाष्टक आज से, रुक जाएंगे शुभ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिकाष्टक आज से, रुक जाएंगे शुभ काम
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
holi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। होलिकाष्टक आज से शुरू हो रहे हैं। शुक्रवार से सारे शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। इसके साथ ही बाजार में होली त्योहार की खरीदारी को छोड़कर अन्य वस्तुओं की खरीदारी रुक जाएगी। रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल्स मार्केट पर होलिकाष्टक का असर दिखाई दे रहा है।
होली पर्व से पहले शुक्रवार से होलिकाष्टक शुरू हो जाएंगे। मान्यता है कि होलिकाष्टक में सारे शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। होलिकाष्टक शुरू होने के साथ ही प्रॉपर्टी और वाहनों की बुकिंग बंद हो चुकी है। लोग बुकिंग कराने के बाद होली के बाद डिलीवरी लेने की बात कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि होलिकाष्टक में किसी भी कीमती वस्तु की खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में होली पर्व और कृष्ण पक्ष के बाद नवरात्र में वाहनों और प्रॉपर्टी की डिलीवरी लेंगे। होंडा एजेंसी के कर्मचारी बाल किशन शर्मा ने बताया कि होलिकाष्टक के चलते वाहनों की बुकिंग कम हो रही है। कम लोग बुकिंग करा रहे हैं, लेकिन डिलीवरी होली के बाद लेंगे। वहीं रियल एस्टेट कारोबारी मुकेश कहते हैं कि होलिकाष्टक के चलते जमीन की खरीद फरोख्त बंद है। बैनामे भी नहीं कराए जा रहे हैं।
-----------
नवरात्र में लौटेगी रौनक
प्रॉपर्टी और आटोमोबाइल्स मार्केट को अब नवरात्र में रौनक लौटने की उम्मीद है। दरअसल, होलिकाष्टक के बाद कृष्ण पक्ष अंधेरा पाक लग जाएगा। अंधेरे पाक में भी शुभ कार्य वर्जित हैं। ऐसे में 18 मार्च को नवरात्र शुरू होने के बाद ही मार्केट में रंगत लौटेगी।
विज्ञापन
होली के सामान की खरीद शुरू
बाजार में होली पर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। पर्व पर पकवानों को तैयार करने के लिए सामान के साथ रंग, गुलाल भी खूब बिक रहा है। पर्व पर नए वस्त्रों की खरीद को भी युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है।