{"_id":"59aeef2b4f1c1b98078b46f5","slug":"171504636715-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम नेे लौटाया छाता नगर पालिका का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम नेे लौटाया छाता नगर पालिका का प्रस्ताव
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छाता नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव को डीएम ने वापस भेज दिया है। एसडीएम छाता ने नगर पालिका का प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर नहीं भेजा था। इसमें कई बिंदुओं की जानकारी नहीं दी गई थी। जनपद में बरसाना नगर पंचायत के साथ तहसील मुख्यालय छाता को भी नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए रिपोर्ट शासन के स्तर से मांगी गई थी। इस पर छाता एसडीएम ने प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा था। लेकिन प्रस्ताव आधा अधूरा था। कई जानकारियां थी ही नहीं। लिहाजा डीएम ने इसे वापस कर दिया।
मांट और नौहझील को भी उम्मीद
जनपद में बड़ी आबादी होने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों के लोग नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसमें तहसील मुख्यालय मांट, ब्लॉक मुख्यालय नौहझील, ओल, अडींग ग्राम पंचायतें शामिल हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है।