{"_id":"595d2db24f1c1bed638b464d","slug":"171499278770-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ टूटकर गिरने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ टूटकर गिरने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panipat gurdwara's roof collapses
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
मंगलवार की रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। इस दौरान कई स्थानों पर जहां पेड़, टिनशेड, छप्पर आदि गिर गए। यातायात परिसर में पेड़ गिरने से वहां खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं तार, खंभों के टूटने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। झमाझम बारिश से कई स्थानों पर जलभराव से भी लोग परेशान रहे।
मध्यरात्रि के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगी। जिसके चलते यातायात पुलिस कार्यालय परिसर के बाहर लगा पेड़ जड़ से टूटकर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से कार्यालय परिसर में खड़े कई वाहन क्षति ग्रस्त हो गए। इसके अलावा प्रभुपार्क में भी पेड़ टूटकर गिरा। कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ की टहनियां मागों पर टूटकर गिरीं। जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा।
रात के समय काफी तेज बारिश भी हुई। बारिश के चलते रात में नगर की बस्तियों में जलभराव हो गया। कृषि विभाग, फायर विभाग, यातायात पुलिस कार्यालय सहित कई सरकारी कार्यालयों में बुधवार को भी पानी नहीं निकल सका। जिससे कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों को काफी दिक्कतें हुई। पुराने माल गोदाम रोड पर भी अभी तक पानी नहीं निकल सका है। ऐसे में लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
दिन भर मौसम रहा सुहावना
कासगंज। रात की बारिश आंधी के बाद बुधवार को भी दिन भर आसमान में बादल घिरे रहे। जिसका मौसम पर काफी असर रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। लोग सुकून महसूस करते देखे गए। हालंकि दिन मे बारिश नहीं हुई।
पानी बरसने से किसान गदगद
कासगंज। बारिश के मौसम से किसान काफी खुश नजर आ रहे है। रात में हुई बारिश ने तो धान उत्पादक किसान की मुराद पूरी कर दी है। खेतों में पानी जमा हो जाने से अब उन्हें इसकी पौध लगाने में काफी सुविधा हो गई है। खरीफ की अन्य फसल की तैयारी कर रहे किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। किसान सोहन लाल का कहना है कि समय से बारिश हो जाने से किसान को अपनी फसल की बुवाई की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।