फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   165 feet high statue of Lord Shiva to be built in Shri Vaishno Devi temple Vrindavan in Mathura

मथुरा: वृंदावन के श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बनेगी 165 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा

Fri, 10 Sep 2021 02:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 02:52 PM IST
सार

मंदिरों की नगरी वृंदावन में चारधाम की स्थापना होगी। गुरुवार चारधाम की डिजाइन का अनावरण हुआ। श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बनने वाले चारधाम में भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा भी स्थापित होगी। जिसकी ऊंचाई 165 मीटर होगी। 
 

विज्ञापन
165 feet high statue of Lord Shiva to be built in Shri Vaishno Devi temple Vrindavan in Mathura
श्री वैष्णो देवी धाम, वृंदावन - फोटो : Uttar Pradesh Tourism/facebook

विस्तार

मंदिरों की नगरी वृंदावन में एक और भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे छटीकरा में 165 फीट ऊंची शिव मूर्ति का निर्माण होने जा रहा है। जेके ट्रस्ट की ओर संचालित श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा जल्द ही चार धाम स्थापित किए जाएंगे, जिसमें देवाधिदेव महादेव के साथ श्री राधाकृष्ण शनिदेव के मंदिर भी बनेंगे। 

विज्ञापन


7.5 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस चार धाम मंदिर के कार्य को आगामी 24 माह में पूरा करने की योजना है। गुरुवार को चार धाम के डिजाइन का अनावरण भी किया गया। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायदास अग्रवाल ने जे.सी. चौधरी को चार धाम मंदिर के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


141 फीट ऊंची है वैष्णो माता की प्रतिमा
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के संस्थापक/अध्यक्ष व जेके ट्रस्ट के चेयरमैन जे.सी. चौधरी ने गुरुवार को मां वैष्णो धाम में पत्रकार वार्ता में बताया कि तीर्थनगरी वृंदावन में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा 2010 में विशालतम क्षेत्र में श्री वैष्णो देवी धाम की स्थापना की गई थी। जिसमें जमीन तल से 141 फीट ऊंची वैष्णो माता की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गई। जो लिम्का बुक ऑफ इंडिया में दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भक्तों की मांग और ईश्वरीय कृपा से लगभग 7 एकड़ में चार धाम की स्थापना प्रस्तावित है। जिसमें पर्वत पर विराजमान देवाधिदेव महादेव की 165 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अर्द्धनारीश्वर, नटराज की प्रतिमा भी विराजित होंगी। हरितिमा युक्त वातावरण में भगवान राधाकृष्ण, कालिया नाग मर्दन व शनिदेव की प्रतिमाएं भी स्थापित होंगी। 

राधाष्टमी मेला: बरसाना के लिए मिलेगी सीधी रोडवेज बस, डीएम ने लाइव दर्शन कराने के लिए सेवायतों से मांगी अनुमति

इस अनोखे मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां भी होंगी। चार धाम में मां गंगा और मां यमुना की पवित्र नदियों का प्रतीक एक कृत्रिम धारा भी होगी, साथ ही वैदिक परंपरानुसार यज्ञशाला, प्रसादघर भी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed