{"_id":"5cb4b7ddbdec22143e2c788b","slug":"161555347421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को जला दिया। सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सास और जेठानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुगलपुर निवासी सुखेंद्र सिंह की पहली शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है पहली पत्नी को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला दिया था। सुखेंद्र की दूसरी शादी 10 माह पूर्व इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव खड़कौली निवासी राजमाला के साथ हुई थी। सुखेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सुखेंद्र की पत्नी राजमाला गांव में ही रहती थी।
आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर राजमाला के साथ ससुराली मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि दो अप्रैल को ससुरालियों ने राजमाला की पिटाई की। साथ ही कमरे में बंद करके किरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी थी। ससुराली मौके से भाग गए थे। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से गंभीर हालत में उसको सैफई रैफर किया गया था। सोमवार को राजमाला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने सास, जेठ, जेठानी, जेठ, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास जयदेवी, जेठानी पूनम को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर जेल भेजा है।