{"_id":"5cacc954bdec221444248c6c","slug":"161554827604-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर विस: मतदान के दिन चप्पे चप्पे पर रहेगा फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर विस: मतदान के दिन चप्पे चप्पे पर रहेगा फोर्स
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लोकसभा चुनाव में जिले के अलावा औरैया, महोबा, गोरखपुर और पंजाब का फोर्स तैनात रहेगा। पीएसी बल के साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया जाएगा। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरह से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। इसमें पुलिस अधिकारियों ने जिले के अलावा चार अन्य जिलों से भी पुलिस बल मांगा है। एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए औरैया, महोबा, गोरखपुर और पंजाब से फोर्स को बुलाया गया है। बाहर से आने वाले फोर्स के अलावा जिले की पुलिस एवं पीएसी को भी तैनात किया जाएगा। एएसपी क्राइम ने बताया कि अतिसंवेदनशील और संवेदनशील पर अधिक से अधिक अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही सामान्य मतदान केन्द्र पर भी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जलेसर क्षेत्र में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए सात कंपनी अर्द्धसैनिक और एक प्लाटून पीएसी बल के अलावा पुलिस को तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं अर्द्धसैनिक बल को रिजर्व में रखते हुए प्रत्येक पांच मिनट के अंतराल में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र तक उनके अधिकारियों के साथ भेजा जाएगा।