फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कमिश्नर, डीआईजी ने की चुनाव की समीक्षा

कमिश्नर, डीआईजी ने की चुनाव की समीक्षा

Mon, 18 Mar 2019 08:34 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर, डीआईजी ने की चुनाव की समीक्षा
सांकेतिक तस्वीर
मथुरा। कमिश्नर अनिल कुमार और डीआईजी लव कुमार ने लोकसभा चुनावों से पूर्व सोमवार को चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की तथा शांतिपूर्ण नामांकन से लेकर मतदान तक की तैयारियों की जानकारी ली। उनके द्वारा मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने मतदान कार्मिकों माइक्रो पर्यवेक्षक, सुपर जोनल, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के संबंध में प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ रामनेवास से जानकारी ली। मतदान केंद्रों पर चिकित्सा किट आदि के संबंध में सीएमओ डॉ. शेर सिंह को निर्देश दिए। संवेदनशील बूथों का रूट मैप बनाने संबंधी भी निर्देश दिए। हल्के तथा भारी वाहनों के अधिग्रहण तथा निर्वाचन कार्यालय की मानीटरिंग के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन


डीआईजी लव कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा सीमाओं पर चौकसी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कमिश्नर को चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, सीडीओ रामनेवास एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed