फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   प्रभारी मंत्री ने 292 करोड़ की जिला योजना पर लगाई मुहर

प्रभारी मंत्री ने 292 करोड़ की जिला योजना पर लगाई मुहर

Mon, 25 Feb 2019 08:22 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने 292 करोड़ की जिला योजना पर लगाई मुहर
डेमाे - फोटो : डेमाे
मथुरा। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सोमवार को जिला योजना की बैठक पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 292 करोड़ की जिला योजना पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुहर लगा दी है। सड़क, पुल, शिक्षा और अस्पतालों के नाम से भी रकम तय की गई है। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जिला योजना में जो रकम निर्धारित की गई हैं उसके लिए सभी अपने विभागों में पैरवी करते रहें।
विज्ञापन


बैठक में सांख्यिकी अधिकारी शीश कुमार ने 292 करोड़ 66 लाख रुपये की जिला योजना प्रस्तुत की। इसमें स्वास्थ्य विभाग को 43 करोड़, ग्राम पंचायत व स्वच्छता को 95 करोड़, पंचायती राज विभाग को 35 करोड़, सड़क व पुल निर्माण को 32.6 करोड़, शिक्षा के लिए 49 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 44 करोड़, समाज कल्याण को पेंशन के लिए 31 करोड़, गांवों में पेयजल को पांच करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला कल्याण को आठ करोड़, नगरीय पेयजल को दो करोड़, प्रधानमंत्री आवास को तीन करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, एमएलसी संजय लाठर, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, ओमकुमारी, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed