{"_id":"5c0ea582bdec2241af6664cc","slug":"161544463746-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। देश में संविधान के तहत हर मानव के अधिकार हैं। मानवाधिकारों का हनन न हो इसके लिए न्याय पालिका सक्रिय है और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शासन गंभीर है। अधिकारों का प्रयोग करने के साथ ही कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहीं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर दन्नाहार क्षेत्र के गांव मरौली के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मानवाधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि देहात में जानकारी के अभाव में मानवाधिकारों का हनन होता है। मानवाधिकार के उल्लंघन की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाती है।
बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा बाल श्रम तथा बाल विवाह गंभीर अपराध है। इसके लिए आरोपी को सजा दी जाती है। इनको रोकने के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में समस्या आने पर ग्रामीण राजस्व अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखें। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, विवेक कुमार यादव, अवनींद्र प्रताप सिंह, पैरालीगल वालंटियर रामरतन शाक्य, कल्पना शाक्य, राकेश कुमार मौजूद रहे।