{"_id":"5c093517bdec2241641d43e9","slug":"161544107287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो मिस्त्रियों समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो मिस्त्रियों समेत तीन लोगों की मौत
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा/छटीकरा। बुधवार देर रात को रिफाइनरी के गांव बाद के पास आगरा से आ रही कार ने बाइक के पास खड़े दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौत हो गई। यह दोनों मैकेनिक थे और कार गैराज पर काम करते थे। उधर, आगरा-दिल्ली हाईवे के चौमुंहा के फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थाना रिफाइनरी के रांची बांगर निवासी रविंद्र सिंह (22) पुत्र पूरनमल और 38 ब्लॉक कांशीराम कालोनी निवासी संटी (30) पुत्र मुकुट दोनों कार के मैकेनिक थे और रिफाइनरी के इंड्रस्ट्रियल एरिया में नंद सर्विस स्टेशन पर काम करते थे। बुधवार की रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाद गांव के पास बाइक खड़ी करके किसी का इंतजार करने लगे। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया।
मौके पर दोनों की मौत हो गई। रिफाइनरी पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने हाईवे से दोनों के शवों को हटवाकर परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों मैकेनिकों की मौत कार की टक्कर से हुई है।
विज्ञापन
उधर, थाना गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी निवासी गौरव (26) पुत्र मंगल सिंह स्काई ढाबे से काम करके बाइक से घर लौट रहा था। चौमुंहा के फ्लाईओवर के पास पहुंचे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।