{"_id":"5be1a98abdec22698f4cbfed","slug":"161541515658-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1008 दीपकों से जगमगाया जन्मस्थान का गर्भगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1008 दीपकों से जगमगाया जन्मस्थान का गर्भगृह
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दीपावली की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह दीपकों की रोशनी से जगमग दिखाई दिया। आकर्षक शृंगार से सुसज्जित प्राचीन श्रीकेशवदेव मंदिर ने फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
बैंडबाजों की समधुर ध्वनि के मध्य शाम 6 बजे 1008 दीपकों से सजे गर्भगृह ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। प्रांगण में रंगोली और दीप सज्जा को देखने के लिए भक्त आतुर दिखाई दिए। इससे पूर्व भागवत भवन स्थित हनुमान जी के श्रीविग्रह का प्रात: काल अभिषेक कराकर उनका विशिष्ट शृंगार कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
दीपदान महोत्सव एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र, वित्त रवींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य चंद्रभान गुप्ता, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अनिल भाई, विजय बंसल आदि मौजूद रहे। संस्थान सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 8 नवंबर को फूल बंगले के मध्य ठाकुर केशव देव जी, भागवत भवन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर व गिरिराज मंदिर में अन्नकूट-छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बाद में यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। इससे पूर्व श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के सदस्य प्रात: काल गाय के गोबर से विशाल गोवर्धन का निर्माण करेंगे। जन्मस्थान के पूजाचार्यों द्वारा वैदिक रीति से अभिषेक कर पूजन किया जाएगा।