{"_id":"5bc37b93bdec2269960ba91f","slug":"161539537811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने हिंदुओं को बनाया बेवकूफ: अमित जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने हिंदुओं को बनाया बेवकूफ: अमित जानी
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर में हुई हिंदू स्वाभिमान रैली में उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर हिंदुओं को बेवकूफ बनाया गया। गोवा में भाजपा नेता बीफ का खुलेआम समर्थन कर रहे हैं। मोदी जनता की उम्मीदों को पूरा करने में असफल रहे हैं।
गुजरात में उत्तर प्रदेश के लोगों को मोदी के इशारे पर पीटा जा रहा है। वहीं, जीएसटी लागू कर व्यापारियों को सड़क पर लाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि देश को हिंदूवादी प्रधानमंत्री चाहिए। मोदी सरकार ने जो झूठ बोला उसकी सजा उन्हें 2019 में मिलने वाली है। संसद में हिंदू शेर पहुंचाने के लिए नव निर्माण सेना ने मथुरा, आगरा, नोएडा एवं फरीदाबाद से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक को मैदान में उतारेंगे। मथुरा से प्रत्याशी विकास रावत ने कहा जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे मथुरा का विकास कराएंगे। उपदेश राणा, हरिओम सिसौदिया, नरेश सहरावत, लोकेश रैगर को तलवार भेंट की गई। अमित जानी को गदा भेंट कर स्वागत किया गया। योगेश मिश्रा, दिशांत त्यागी, अनुराग शर्मा, धर्मपाल सिंह, किशन सिंह मुखिया आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नंदन सिंह एवं संचालन भूपेंद्र सिंह राजपूत ने किया।