फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जवाहर बाग के दो मामलों की सुनवाई 15 को

जवाहर बाग के दो मामलों की सुनवाई 15 को

Mon, 08 Oct 2018 08:08 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग के दो मामलों की सुनवाई 15 को
ये है जवाहर बाग। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। जवाहर बाग कांड के प्रमुख आरोपी रामवृक्ष यादव के साथ मिलकर तहसील कर्मियों और अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने के मामले में एसीजेएम प्रथम कोर्ट ने निर्णय के लिए 15 अक्तूबर की तिथि तयकी है। कोर्ट उद्यान विभाग के कर्मचारी के घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में भी इसी दिन निर्णय देगी ।
विज्ञापन


एसीजेएम प्रथम के न्यायाधीश शैलेन्द्र वर्मा द्वारा चार अप्रैल 2016 को तहसील मारपीट प्रकरण तथा 16 मार्च 2016 को उद्यान विभाग के कर्मचारी से घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में सोमवार को निर्णय दिया जाना था। कोर्ट अब यह निर्णय 15 अक्तूबर को देगी। दोनों मामलों में रामवृक्ष यादव के साथ रामायण, योगेन्द्र, नवल किशोर, प्रिंस, राहुल, राजेश, चरन सिंह और प्रेमपाल पर भी मारपीट किए जाने के आरोप थे।
विज्ञापन


उधर, एसीजेएम प्रथम कोर्ट में चल रहे अन्य मामलों में जवाहर बाग केस के कुल 60 आरोपी पेश हुए। सभी मामलों में अब 29 अक्तूबर को सुनवाई होनी है। कोर्ट में पेश न होने के मामले में चार आरोपियों के पेश होने पर वारंट वापस ले लिए, जबकि एडीजे षष्टम कोर्ट में हत्या के मामले में पेश होने वाले 95 आरोपियों को अग्रिम तारीख दी गई। आरोपी हरनाथ नैनी जेल से तथा अनूप सिंह सुल्तानपुर जेल से हाजिर नहीं हो सके। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि सोमवार को मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर और फतेहपुर जेल से आरोपी पेश हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed