{"_id":"5b82ef2e42c792463a2e5489","slug":"161535307566-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खेल रही बच्ची को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खेल रही बच्ची को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। एटा रोड स्थित नगला सिकंदर में सड़क किनारे खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ कर पिटाई लगाने के बाद जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नारखी क्षेत्र के नगला सिकंदर निवासी सिंधशाह की तीन वर्षीय बेटी अलमास सड़क के किनारे खेल रही थी। इसी बीच टूंडला से एटा जा रही कासंगज डिपो की बस ने मासूम को रौंद दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर भीड़ जाम हो गई और बस रोकने के लिए लोग दौड़े। ग्रामीणों ने भाग रहे बस चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाने के बाद टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया और बस को कब्जे में लेते हुए चालक नवी हसन निवासी अमापुर जनपद कासगंज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृत बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।