{"_id":"5b82ef2b42c79246344b2e22","slug":"161535307563-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने आभूषण और रुपये से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने आभूषण और रुपये से भरा बैग लौटाया
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। यूं तो चंद पैसों के लिए लोग अपना ईमान बेच देते हैं, लेकिन तमाम ऐसे भी हैं जिनके ईमान को कोई डिगा नहीं सकता। ऐसे ही एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की नजीर पेश ुकरते हुए आभूषण और नगदी से भरा बैग पुलिस को सौंप कर महिला यात्री तक पहुंचा दिया। ऑटो चालक की ईमानदारी की लोगों ने जमकर तारीफ की।
नगर के गांधीपुरम कालोनी निवासी रामेश्वर सिंह ऑटो चलाता है। रविवार सुबह वो सुभाष चौराहे से ऑटो लेकर यात्रियों के इंतजार में खड़ा था। तभी एक महिला गणेश नगर कालोनी जाने के लिए ऑटो में बैठी। महिला राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने उतर गई और ऑटो चालक आगे चला गया। ़कुछ देर में चालक की नजर ऑटो में गई तो बैग देख हैरत में रह गया। उसने ऑटो मोड़ कर महिला की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली।
उसने बैग खोला तो 15,500 रुपये, एक सोने की अंगूठी, दो सेट पायल, साड़ी, काजू और अन्य सामान रखा था। महिला का पता नहीं मिलने पर वो थाने पहुंचा और बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दो घंटे बाद महिला मुन्नी देवी पत्नी विजय सिंह निवासी छारबाग थाने पहुंची तो पुलिस ने बैग और सामान की पहचान कराते हुए बैग लौटाया। बैग में रखा सामान देख महिला के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने बताया कि वो टूंडला में अपने बेटे के पास आई थी।