फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टॉपर्स की पहली पसंद इंजीनियरिंग

टॉपर्स की पहली पसंद इंजीनियरिंग

Tue, 29 May 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
टॉपर्स की पहली पसंद  इंजीनियरिंग
टॉपर्स की पहली पसंद इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला
एटा। टॉपर्स की पहली पसंद इंजीनियरिंग है। अधिकांश ने आईआईटी से इंजीनियरिंग करने की इच्छा जताई है। टॉप टेन में छह स्थान पाकर ट्यूलिप स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर का हाईस्कूल में भी दबदबा कायम रहा। टॉपर्स में परिषदीय शिक्षकों के बच्चे शामिल हैं। इनमें द्वितीय, पांचवे, छठे, सातवें, आठवें एवं दसवें नंबर पर ट्यूलिप के मेधावी हैं। इंटरमीडिएट में भी संस्था का छात्र टॉपर रहा है।
विज्ञापन

असीसी कान्वेंट स्कूल की नंदिता गुप्ता 99.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर ही नहीं जिला टॉपर भी रहीं। एसएसटी, कंप्यूटर व अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा आईआईटी से इंजीनियरिंग करके देश की सेवा करना चाहती हैं। नियमित पांच घंटे की पढ़ाई से सफल नंदिता सफलता का श्रेय टीचर्स एवं शिक्षिका मां दीपा गुप्ता को देती हैं। डांस, ड्राइंग एवं पेंटिंग की शौकीन छात्रा प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसक है। वह उन्हें आजीवन प्रधानमंत्री देखना चाहती है।
विज्ञापन

-------------
ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वंश भारद्वाज 98.2 अंक प्राप्त कर जहां विद्यालय में अव्वल रहे वहीं जिले में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नियमित पांच घंटे पढ़ने वाले वंश सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वे अभी से तैयारी करेंगे। बैडमिंटन खेलने वाले वंश को स्कैचिंग भी पसंद है। इनके पिता सुनील भारद्वाज हिंदुस्तान लीवर में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर अंशुल मौर्या ने 97.8 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले अंशुल सफलता का श्रेय भगवान, टीचर्स एवं मम्मी पापा को देते हैं। क्रिकेट खेलने के शौकीन अंशुल विराट का प्रशंसक है।

97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सरस्वती विद्या मंदिर के टॉपर बने अभिषेक ने जिले में चौथा स्थान पाया है। अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान मेंशत प्रतिशत अंक पाने वाले आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। प्रिय विषय गणित है। पुस्तकें पढ़ना इनकी अभिरुचि है। सफलता का श्रेय गुरुओं एवं माता पिता को देते हैं। अभिषेक के पिता अरुण कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं।
जनपद के टॉप टेन की संशोधित सूची
नाम प्रतिशत स्कूल का नाम
1. नंदिता गुप्ता 99.4 आसिसी कान्वेंट स्कूल
2. वंश भारद्वाज 98.2 ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3. अंशुल मौर्या 97.8 सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4. अभिषेक 97.6 सरस्वती विद्या मंदिर
5. सत्यांशा 97.4 सरस्वती विद्या मंदिर
6. शिवम यादव 97.2 सरस्वती विद्या मंदिर
7. साहिल वर्मा 97 ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
7. अनुराग साहू 97 मारहरा पब्लिक स्कूल
7.उन्नति 97 सरस्वती विद्या मंदिर
7. दिशा गुप्ता 97 सरस्वती विद्या मंदिर
8. आकांक्षा सोलंकी 96.8 ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
8. माहिर हुसैन 96.8 सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
9. राहुल यादव 96.6 ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
10. चंचल यादव 96.4 ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
10. विकास कुमार 96.4 सरस्वती विद्या मंदिर
10. सौम्या बघेल 96.4 सरस्वती विद्या मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed