फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सीवर टैंक में सफाईकर्मी की मौत पर बवाल

सीवर टैंक में सफाईकर्मी की मौत पर बवाल

Wed, 16 May 2018 08:28 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
सीवर टैंक में सफाईकर्मी की मौत पर बवाल
शव रखकर जाम लगाया गया। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे होलीगेट क्षेत्र में सीवर टैंक में सफाई करते समय बनी गैस से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन बेहोश हो गए। जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे सफाई कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर निगम आफिस को बंद करा दिया गया। भरतपुर गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया गया। करीब ढाई घंटे के जाम के बाद नगर निगम ने तीन लाख की नकद सहायता दी तथा दो लाख और, नौकरी देने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने।
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई कर्मी रूपेश पुत्र निन्नू (30) अपने साथी गोविंद, संजय और मोहित के साथ अंतापाड़ा में प्रेम होटल के सामने के सीवर टैंक की सफाई करने गए थे। रूपेश और गोविंद सीढ़ी के सहारे सीवर में जैसे ही उतरे बेहोश हो गए। उन्हें बेहोश होते देख उनके साथी उन्हें निकालने को नीचे गए तो वह भी बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान यहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचा दिया और पास में मौजूद सफाई नायक महेश काजू ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया और बाकी को नयति के लिए रेफर कर दिया। रूपेश की मौत से सफाई कर्मचारी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचे नगर आयुक्त समीर वर्मा को घेर लिया गया। नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में नगर निगम के आफिस को बंद करा दिया गया। सफाई कर्मचारी नगर निगम में ही धरना देकर बैठ गए। रूपेश की पत्नी को नौकरी देने की मांग करने लगे। जब अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल के साथ हुई बातचीत में कोई हल नहीं निकला तो गुस्साए सफाई कर्मचारी रूपेश के शव को लेकर भरतपुर गेट चौराहा पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।


इससे आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं। जाम लगा रहे परिजन के पास पहुंचे एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त और संयुक्त नगर आयुक्त ने नगर निगम की और से तीन लाख रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की। दो लाख दो दिन में देने का आश्वासन दिया। साथ ही परिवार के दो सदस्यों को नौकरी दिए जाने का का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed