फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बरेली रोड िकया कसानों ने जाम

बरेली रोड िकया कसानों ने जाम

Sat, 07 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बरेली रोड  िकया  कसानों ने जाम
बरेली रोड िकया कसानों ने जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कासगंज। नगरिया चीनी मिल पर शनिवार सुबह मिल गेट पर गन्ने का प्रवेश रोक तौल बंद कर दी गई। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने मिल के बाहर बरेली रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला सुलझाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा।

चीनी मिल पर गन्ने के वाहन खड़े किसानों को सुबह के समय जब पर्ची होने के बावजूद प्रवेश देने से रोक दिया गया। वहीं तौल करने के संबंध में मिल कर्मियों की मनाही पर किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा कि वह अपना गन्ना लेकर कई दिनों से मिल पर खड़े हैं, लेकिन उनका गन्ना नहीं लिया जा रहा है। मिल प्रशासन मनमानी कर रहा है। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार एनराम, सीओ बीएस वीर कुमार, इंस्पेक्टर रिपुदमन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की समस्या पर मिल प्रशासन से बातचीत की। इस पर मिल प्रशासन ने बताया कि रात की आंधी से चीनी मिल के बॉयलर की दीवार गिर गई है, जिससे मिल का संचालन बंद हो गया है। ऐसी स्थिति में गन्ने की तौल रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। कुछ देर के बाद गन्ने की तौल चालू की गई। इसके बाद किसान शांत हुए। इधर, जाम के कारण बरेली मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। तकरीबन एक घंटे बाद मार्ग सुचारु हो सका। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि बॉयलर की दीवार टूटने के कारण कुछ देर के लिए मिल का काम रुक गया था। इस बात को किसान नहीं समझ पाए। उन्होंने कहा कि अब गन्ने की तौल चालू हो गई है। किसी भी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed