{"_id":"5aa9300b4f1c1bbe758b56a7","slug":"161521037323-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर घरों पर, कर्मचारी चाय की दुकान पर चुस्की लेते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर घरों पर, कर्मचारी चाय की दुकान पर चुस्की लेते मिले
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अपर आगरा नहर के अधिशासी अभियंता कार्यालय में बुधवार को उस वक्त भगदड़ मच गई, जब एडीएम वित्त की गाड़ी यहां पहुंची। कर्मचारी इधर से उधर भागने लगे। निकटवर्ती चाय की दुकान पर बैठे कर्मचारियों ने भी भागकर सीट पकड़ीं। उपखंड कार्यालय पर भी यही हाल मिला।
बुधवार को प्रात: 10:35 बजे एडीएम वित्त रवींद्र कुमार अचानक अपर आगरा नहर के अधिशासी अभियंता कार्यालय जा पहुंचे। उन्हें कार्यालय से पहले चाय की दुकान पर पांच कर्मचारी बैठे मिल गए। एडीएम को देख दुकान को छोड़ भागने लगे। कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सीपी सिंह भी नहीं थे। उपस्थित पंजिका से मिलान करने के दौरान वरिष्ठ सहायक उत्तमचंद्र, भावना गोयल और कनिष्ठ सहायक संदीप शर्मा, रनर वीरपाल सिंह व राजवती भी अनुपस्थित मिले।
प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप अग्रवाल संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछने पर पता चला कि चाय की दुकान पर बैठने वालों में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी निजाम खान, नीरज, रनर रमजान, मैकेनिक मुकेश कुमार, वेलदार विजय शामिल था।
विज्ञापन
इसके बाद एडीएम ने उपखंड प्रथम का कार्यालय देखा। यहां कार्यालय प्रभारी सहायक अभियंता संजीव तिवारी, कनिष्ठ लिपिक हरीश बाबू मौजूद नहीं थे। रनर सुरेश चंद्र घूम रहा था।
उपखंड द्वितीय कार्यालय में कार्यालय प्रभारी सहायक अभियंता नवनीत गर्ग अनुपस्थित थे। फोन किया तो बताया कि मैं अभी घर पर हूं, एडीएम द्वारा परिचय दिए जाने पर 15 मिनट बाद पहुंच गए। उपखंड चतुर्थ में भी कार्यालय प्रभारी सहायक अभियंता दिनेश कुमार शाक्य भी नहीं मिले। यहां भी आम आदमी बनकर फोन से बात की गई तो बताया कि मैं घर पर हूं।
पंचम कार्यालय में प्रभारी सहित सभी कर्मचारी मौजूद मिले। निर्माण खंड में अधिशासी अभियंता विवेक सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। खंडीय लेखाधिकारी सुरजीत सिंह मान, प्रशासनिक अधिकारी देवदत्त शर्मा, वरिष्ठ सहायक चंदन कुलश्रेष्ठ, जयदेवी, प्रदीप शर्मा, प्रीति यादव, गौरव मिश्र अनुपस्थित मिले। एडीएम रवींद्र कुमार ने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने तथा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।