{"_id":"5aa68fef4f1c1bc0078b4d81","slug":"161520865263-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नगर निगम के ठेकेदार के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नगर निगम के ठेकेदार के घर को बनाया निशाना
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम के ठेकेदार के घर से चोरों ने 20 लाख के जेवरात और चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला नगर निवासी शिवेंद्र शर्मा नगर निगम में ठेकेदार हैं। शिवेंद्र परिवार के साथ शनिवार की शाम जयपुर गए थे और घर पर ताला लगा था। चोरों ने गेट के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा। इसके बाद लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और अलमारी के दरवाजे को तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखी लगभग चार लाख की नकदी के साथ ही चार हीरे की अंगूठी, दो सोने की नथ, टीका, आठ सोने की अंगूठी, दो सोने के हार, एक हीरों से जड़ा सैट, पांच जोड़ी कान के कुंडल, बाजूबंद, रामनामी आदि पुराने सोने के जेवरात जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है, चोरी कर ले गए।
चोरी की जानकारी रविवार की रात शिवेंद्र को पड़ोस में रह रहे उनके ससुर ने उस समय दी, जब ताला टूटा देखा। देर रात वृंदावन पहुंचे शिवेेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सुबह फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर चोरों के पैरों, हाथों के निशान के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। शिवेंद्र के अनुसार चोरों ने एलईडी टीवी, स्कूटी, इन्वर्टर आदि सामान को छुआ तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन