{"_id":"5a4b8f474f1c1bfe7a8b4bfe","slug":"161514901319-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से भागे बंदियों को तलाशने में पुलिस रही फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से भागे बंदियों को तलाशने में पुलिस रही फेल
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला जेल की सुरक्षा को धत्ता बताकर फरार हुए तीनों बंदी मथुरा की सीमा से काफी दूर जा चुके हैं। पुलिस की चार टीमें जब तक सक्रिय होती तब तक तीनों राजस्थान में पहुंच गए। इतना जरूर है कि पुलिस ने फरार बंदियों के परिजनों और रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ की है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही फरार बंदी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
रविवार की रात जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए संजय, राहुल कुश्वाहा और कलुआ पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। माना जा रहा है कि तीनों बंदी मथुरा की सीमा को छोड़ राजस्थान में प्रवेश कर गए हैं। इन तीनों बंदियों ने भागने के लिए पुराने जेलर के आवास के पास की दीवार का सहारा लिया। यहां से कूदने के बाद पीछे खेतों से गुजरते हुए जवाहर बाग के समीप सड़क पर पहुंचे। तीनों बंदियों की सुराग में जुटी चार टीमें फिलहाल नाकाम रही है। स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों बंदियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
डीआईजी जेल को कारागार में मिली खामियां ही खामियां
मथुरा। प्रदेश की संवेदनशील जेलों में शुमार मथुरा कारागार की सुरक्षा में डीआईजी को भारी खामियां मिली हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक जांच पूरी नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि अफसरों की लापरवाही रही है। मामले में कई अधिकारियों का नपना तय माना जा रहा है। जिस तरह से तीन बंदी दीवार कूदकर फरार हुए हैं उससे साफ है कि तीनों फरार होने की तैयारियां पिछले कई दिनों से कर रहे थे लेकिन जेल अधिकारी इससे अनजान रहे। किसी को कान-ओ-कान खबर तक नहीं हुई। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने जो अब तक जांच की है उसमें जेल अफसरों की खामियां सामने आ रही हैं। डीआईजी गुरुवार को अपनी जांच रिपोर्ट आईजी कारागार को सौंपेंगे। इसमें कइयों का नपना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कारागार की दीवार के आसपास किसी की ड्यूटी नहीं थी।