{"_id":"5a0705464f1c1b7a548bc437","slug":"161510409542-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एनआरआई युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एनआरआई युवती की मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
जैंत (मथुरा)। छटीकरा-राल मार्ग के नगला मोहर सिंह पर शनिवार को ऑटो और इनोवा की भिड़ंत में एनआरआई युवती की मौत हो गई। दंपति और ऑटो चालक घायल हो गए। यह सभी ऑटो में सवार वृंदावन से गोवर्धन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
लंदन (यूके) निवासी समीर शर्मा (32) पुत्र रमेश शर्मा पत्नी तेजस (27) और रिश्तेदार आस्ट्रेलिया के सिडनी निवासी श्रुति सेठ (23) पुत्री अरविंद सेठ के साथ वृंदावन से ऑटो में सवार होकर गोवर्धन जा रहे थे। ऑटो को कृष्णानगर चौकी के सुखदेव नगर निवासी इरशाद (26) पुत्र असगर चला रहा था। छटीकरा-राल मार्ग के नगला मोहर सिंह के समीप सामने से आ रही इनोवा से उनका ऑटो टकरा गया। हादसे में श्रुति सेठ की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति और ऑटो चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक इनोवा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि तीनों एनआरआई हैं। वृंदावन में भी परिवार के लोग रहे रहे हैं। इनोवा को कब्जे में ले लिया है।