फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रोडवेज बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

रोडवेज बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

Fri, 15 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव जीसुखपुर के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ड्राइवर को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बोलेरो शुक्रवार सुबह समाचार पत्र लेकर अलीगंज जा रही थी। गाड़ी में अलीगंज जाने के लिए तीन सवारियां भी सवार थी। जीसुखपुर के पास पीछे से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज ने बोलेरों में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार खातूना बेगम पत्नी सराजुद्दीन खान निवासी हनुखेड़ा थाना बिछवां मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मृतका के देवर शाहरुद्दीन पुत्र ताज खान और उनकी बेटी आफरीन पुत्री शाहरुद्दीन, ड्राइवर नीरज निवासी बरना थाना जैथरा और अंकित निवासी भदुइया मठ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने ड्राइवर नीरज को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मृतका एटा से बोलेरो से अलीगंज किसी रिश्तेदारी में जा रही थी। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा। थाना बागवाला के पास दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध रघुवीर पुत्र महेश निवासी चंदनपुरा थाना पटियाली कासगंज की गुरुवार रात को उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। हादसे की रिपोर्ट मृतक के पुत्र अनिल ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed