फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कल जन्मेंगी वृषभानु नंदिनी

कल जन्मेंगी वृषभानु नंदिनी

Mon, 28 Aug 2017 07:33 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
कल जन्मेंगी वृषभानु नंदिनी
ललिता सखी का अ‌भिषेक। - फोटो : अमर उजाला
बरसाना (मथुरा)। वृषभानु नंदिनी श्रीराधारानी के जन्म से पहले ही बरसाने में उत्सव सा माहौल बन गया। राधारानी के जन्म होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को नंदबाबा के गांव से वृषभानु भवन में बधाई आएगी। बधाई देने और लेने का सिलसिला दोनों पक्षों में चलता रहता है। सोमवार को लाड़ली मंदिर में राधा जन्मोत्सव के अलग-अलग आयोजन होंगे। शाम को वनखंडी वंशजों द्वारा चाव चढ़ाई जाएगी। मुख्य उत्सव मंगलवार को होगा। इस दिन श्रीजी मंदिर में वृषभानु नंदिनी का जन्म अभिषेक होगा। शाम को सफेद संगमरमर की छतरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति श्री राधा के जन्मोत्सव पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। श्री राधा रानी के निज महल बरसाना में लाडली का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक करवाया जाएगा। उधर, भीड़ के कारण कस्बे में दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनों पर प्रतिबंध 28 अगस्त से 29 अगस्त की शाम तक रहेगा।
विज्ञापन


राधारानी की सखी ललिता का जन्मोत्सव मनाया
वृषभानु नंदिनी के जन्म से ठीक दो दिन पहले उनकी सबसे प्रिय ललिता सखी का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। प्राकट्योत्सव के दौरान ललिता सखी के जयकारों से ललिता अटोर पहाड़ी पर स्थित ललिता मंदिर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सेवायतों ने ललिता सखी के श्रीविग्रह को घी, दूध, शहद, बूरा, केसर आदि से अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed